गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर शमशान घाट दुर्घटना मामले के फरार ठेकेदार को पकड़ने के लिए पुलिस ने सोमवार को 25 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा की है।
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि हादसे में नामजद चार लोगों मे से तीन को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि फरार ठेकेदार अजय त्यागी पर शिकंजा कसने के लिए देर शाम 25 हजार रूपए के ईनाम की घोषणा की गई है।
पुलिस ने आज इस मामले में लापरवाही बरतने पर नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह तथा जेई सी पी सिंह और सुपरवाइजर आशिष को आज गिरफ्तार किया। जबकि ठेकेदार अजय त्यागी अभी फरार है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को मुरादनगर में शमशान घाट पर छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए है।